iPhone, MacBook और iPad पर जबरदस्त ऑफर

Valentine Day के मौके पर Apple ने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल सेल शुरू कर दी है। इस सेल में iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर मिल रहे हैं।

iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone Air और iPhone 17 Pro Max पर ICICI, एक्सिस बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के जरिए 5000 रुपए तक कैशबैक मिलेगा। iPhone 17 पर 1000 रुपए और पुराने iPhone 16 सीरीज पर 4000 रुपए का कैशबैक भी है।

कंपनी के कार्ड डिस्काउंट के अलावा ग्राहक पुराने डिवाइस एक्सचेंज करके भी अतिरिक्त छूट का फायदा उठा सकते हैं। इससे आप अपने पुराने iPhone या MacBook को बदलकर नई डिवाइस खरीद सकते हैं।

MacBook Air के 13 इंच और 15 इंच मॉडल पर 10,000 रुपए कैशबैक, MacBook Pro के 14 इंच और 16 इंच मॉडल पर भी 10,000 रुपए कैशबैक मिल रहा है। iMac पर 5,000 और Mac Studio पर 10,000 रुपए का कैशबैक है।

Mac Mini पर 4,000 रुपए का कैशबैक उपलब्ध है। iPad, Apple Watch और AirPods पर भी इस सेल में कैशबैक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कार्ड ऑफर के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी लागू है।

Apple ने अभी तक ऑफर की आखिरी तारीख नहीं बताई है क्योंकि यह वैलेंटाइन्स डे सेल है, उम्मीद है कि 14 फरवरी तक चलेगा। स्टॉक सीमित होने की वजह से डील का फायदा जल्दी उठाना सही रहेगा।