iPhone 20 सीरीज पर फोकस करेगी Apple

Apple फिलहाल iPhone को लेकर बदलाव के दौर से गुजर रही है। iPhone 17 सीरीज के प्रो मॉडल्स में नया डिजाइन पेश किया गया है।

इसी सीरीज में Apple ने अब तक का सबसे पतला iPhone, iPhone Air भी लॉन्च किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 में iPhone 18 सीरीज लॉन्च होगी और इसके बाद 2027 में कंपनी iPhone 19 सीरीज को स्किप कर सीधे iPhone 20 सीरीज ला सकती है।

iPhone 20 सीरीज के प्रो मॉडल्स फुल डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसमें डायनामिक आईलैंड या नोच नहीं होगा और बैजल भी नहीं होंगे।

फोन के फ्रंट से देखने पर यह Apple Watch की तरह एक सिंगल ग्लास पीस जैसा दिखेगा।

iPhone 9 सीरीज को स्किप कर सीधे iPhone 10 सीरीज लॉन्च की थी। iPhone 20 सीरीज कंपनी के 20 साल पूरे होने के मौके पर खास होगी।