Apple ने सितंबर में iPhone 18 सीरीज लॉन्च की, लेकिन स्टैंडर्ड iPhone 18 और सस्ता iPhone 18e इवेंट में नजर नहीं आए। अब इन दोनों फोन का इंतजार करने वालों को थोड़ा और रुकना पड़ सकता है।
Apple अब साल में दो बार iPhone लॉन्च कर सकता है। iPhone 18e को फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए मार्च सबसे संभावित महीना माना जा रहा है।
iPhone 18e में TSMC की 2 नैनोमीटर तकनीक पर बना A20 चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ Apple का नया C2 5G मॉडेम भी दिया जा सकता है।
iPhone 18e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 48MP का कैमरा और सेल्फी के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
iPhone 18e में 4,430mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन में 8GB से 9GB तक रैम होने की उम्मीद है। वहीं, इसमें iOS 27 और नए AI फीचर्स भी मिल सकते हैं।
भारत में iPhone 18e की शुरुआती कीमत करीब 79,900 रुपये हो सकती है। वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 की कीमत 99,900 रुपये रहने का अनुमान है। हालांकि, कंपनी ने अभी कीमत और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।