Apple जल्द लॉन्च करेगा iOS 27, किसे मिलेगा अपडेट?

iPhone यूजर्स नए iOS 27 अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Apple जल्द ही इस बड़े अपडेट से जुड़े कई नए फीचर्स और बदलावों का खुलासा कर सकता है।

Apple का WWDC 2026 इवेंट 8 जून को आयोजित होग, जहां iOS 27 समेत कई नए सॉफ्टवेयर पेश किए जा सकते हैं।

iOS 27 का पहला डेवलपर बीटा WWDC इवेंट के तुरंत बाद या अगले दिन जारी किया जा सकता है। डेवलपर्स सबसे पहले नए फीचर्स को टेस्ट कर पाएंगे।

 इस बार Apple Intelligence और नए Siri को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। उम्मीद की जा रही है कि iOS 27 में AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

जो लोग डेवलपर नहीं हैं, उनके लिए iOS 27 का पहला पब्लिक बीटा जुलाई 2026 के मध्य या आखिर तक जारी हो सकता है। शुरुआती बीटा वर्जन में कुछ बग्स भी हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, iOS 27 का स्टेबल वर्जन सितंबर 2026 में आ सकता है। माना जा रहा है कि Apple इसे 18 सितंबर के आसपास सभी योग्य iPhone यूजर्स के लिए जारी कर सकता है।