AirPods में कैमरा क्यों ला रहा Apple? जानिए बड़ा प्लान क्या
Apple ऐसे नए AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें कैमरे और एडवांस AI फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इन खास ईयरबड्स की टेस्टिंग के आखिरी चरण में पहुंच चुकी है।
इन AirPods में कैमरा जरूर होगा, लेकिन इसका इस्तेमाल सेल्फी या वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नहीं किया जाएगा। कैमरे का काम आसपास के माहौल को समझना और Siri को विजुअल जानकारी देना होगा।
इन कैमरों की मदद से Siri यूजर के आसपास की चीजों को पहचान सकेगी। जैसे अगर आप किचन में मौजूद सामान दिखाकर पूछें कि क्या बनाया जा सकता है, तो AI सुझाव दे सकता है।
नए AirPods में लाइव ट्रांसलेशन, रास्ता ढूंढने में मदद, पुरानी चीजें याद दिलाने और वॉइस कमांड से मैसेज भेजने जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं। इससे रोजमर्रा के काम आसान हो सकते हैं।
Apple प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए कैमरा एक्टिव होने पर LED लाइट दे सकता है। इससे आसपास के लोगों को पता चल सकेगा कि कैमरा इस्तेमाल हो रहा है।
Meta के AI स्मार्ट ग्लास की तरह Apple भी AI wearable market में उतरने की तैयारी कर रहा है। हालांकि Apple के AirPods का फोकस ऑडियो और AI असिस्टेंस पर ज्यादा रहने की उम्मीद है।