Android फोन की स्पीड बढ़ानी है? ये सेटिंग अभी बदलें

नाम भले ही ‘Developer Options’ हो, लेकिन इसमें छिपी कई सेटिंग्स आम यूजर्स के भी बहुत काम की हैं। सही बदलाव करने से आपका एंड्रॉयड फोन पहले से ज्यादा स्मूद और तेज चल सकता है।

फोन में बहुत सारे ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे प्रोसेसर और बैटरी पर दबाव बढ़ता है। डेवलपर ऑप्शन में जाकर Background Process Limit को 2 या 3 पर सेट करने से फोन की स्पीड बेहतर हो सकती है।

फोन आपकी एक्टिविटी का लॉग सेव करता है, जो डेवलपर्स के काम आता है। आम यूजर्स के लिए इसकी जरूरत नहीं होती। Logger Buffer Size को 64K या 256K करने से RAM और CPU पर लोड कम पड़ता है।

अगर आपका फोन हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, तो यह सेटिंग स्क्रीन को हमेशा सबसे स्मूद मोड में रखती है। स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है, हालांकि बैटरी थोड़ी ज्यादा खर्च हो सकती है।

फोन में ऐप खुलने-बंद होने के दौरान जो एनिमेशन दिखते हैं, वे फोन को स्लो बना सकते हैं। Window Animation, Transition Animation और Animator Duration Scale को 0.5x या ऑफ करने से फोन ज्यादा फास्ट लगेगा।

इन सेटिंग्स को सही तरीके से एडजस्ट करने पर आपका एंड्रॉयड फोन सच में ‘मक्खन जैसा’ स्मूद चल सकता है। बस ध्यान रहे, बाकी डेवलपर सेटिंग्स से छेड़छाड़ न करें वरना सिस्टम पर असर पड़ सकता है।