Android 16 में मिलेगा नया डेस्कटॉप मोड, फोन बनेगा कंप्यूटर
Android फोन यूजर्स जल्द ही अपने डिवाइस पर 'डेस्कटॉप मोड' का अनुभव कर पाएंगे। यह नया फीचर Android 16 के आने वाले Beta वर्जन में उपलब्ध कराया जाएगा।
यह फीचर उन स्मार्टफोन के लिए है, जो एक्सटर्नल डिस्प्ले को सपोर्ट करते हैं, यानी जिन्हें HDMI या USB-C के जरिए मॉनिटर या टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है।
आप लैपटॉप या डेस्कटॉप की तरह ही टास्कबार की मदद से ऐप्स को रीसाइज कर पाएंगे, मल्टीटास्किंग कर पाएंगे और ऐप्स लॉन्च कर पाएंगे।
Google ने बताया कि इस सिस्टम को Samsung डेक्स तकनीक के आधार पर विकसित किया गया है। इसमें फोन की स्क्रीन और बाहरी डिस्प्ले दोनों को कंट्रोल किया जा सकेगा।
यूजर चाहें तो किसी ऐप या विंडो को एक स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन पर ले जा सकेंगे। साथ ही माउस कर्सर को दोनों डिस्प्ले पर मूव किया जा सकेगा।