अमेजन लाया जबरदस्त फीचर्स, सेल में भी नहीं होगा नुकसान...जानें खूबियां

Amazon ने नया फीचर पेश किया है, जिससे अब यूजर्स किसी भी प्रोडक्ट की पुरानी कीमतों का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं और समझ सकते हैं कि ऑफर असली है या सिर्फ मार्केटिंग ट्रिक।

अब आप किसी भी प्रोडक्ट की कीमत पिछले 30, 90 और 365 दिनों में कैसे बदली, यह एक क्लिक में जान सकते हैं। इससे यह समझना आसान होगा कि अभी का प्राइस वाकई सबसे कम है या नहीं।

Rufus AI की मदद से आप सीधे सवाल पूछ सकते हैं, क्या यह अभी का बेस्ट प्राइस है और तुरंत जवाब पा सकते हैं।

पहले जहां यूजर्स को प्राइस ट्रैक करने के लिए अलग वेबसाइट्स या ब्राउजर एक्सटेंशन का सहारा लेना पड़ता था, अब वही सुविधा सीधे Amazon ऐप और वेबसाइट में ही मिल रही है।

कंपनी के अनुसार, 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स इस फीचर का उपयोग कर चुके हैं और औसतन हर यूजर महीने में कई बार प्राइस हिस्ट्री चेक करता है, यानी यह अब स्मार्ट शॉपिंग का जरूरी हिस्सा बन चुका है।

यह फीचर भारत, अमेरिका, यूके और कनाडा में उपलब्ध है और खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज जैसे महंगे प्रोडक्ट खरीदते समय सही निर्णय लेने में काफी मददगार साबित होता है।