ऑनलाइन शॉपिंग महंगी! Amazon ने शुरू किया नया चार्ज
Amazon अब आपसे हर ऑर्डर पर चार्ज वसूलने जा रही है। कंपनी ने ऑनलाइन सामान मंगवाने पर मार्केटप्लेस फीस वसूलने का फैसला किया है।
Amazon अब यूजर द्वारा किए गए हर ऑर्डर पर 5 रुपये का मार्केटप्लेस चार्ज वसूलेगा। कंपनी का कहना है कि यह चार्ज उसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को चलाने में मदद करेगा।
यूजर्स को किसी भी प्रोडक्ट की कीमत के बाद यह चार्ज अलग से देना होगा। हालांकि, कंपनी कुछ आइटम पर यह चार्ज नहीं वसूलेगी।
यह शुल्क Amazon Pay के जरिए डिजिटल सेवाओं पर नहीं लगेगा। साथ ही, यह मार्केटप्लेस शुल्क उन ऑर्डर पर नहीं लगेगा, जिन पर पहले से प्रोसेसिंग फीस या एक्सचेंज फीस है।
कैश-ऑन-डिलीवरी के जरिए सामान मंगवाने पर भी Amazon यह शुल्क नहीं लेगा।