फर्जी कॉल पहचानने के 6 आसान तरीके

साइबर ठग अब AI की मदद से आपके परिवार और दोस्तों की आवाज की नकल कर रहे हैं। वे फोन करके इमरजेंसी का बहाना बनाते हैं और पैसे मांगते हैं।

ठग सोशल मीडिया रील्स और वीडियो से सिर्फ 3 से 5 सेकंड का ऑडियो लेकर किसी की आवाज की हूबहू नकल तैयार कर सकते हैं।

AI की आवाज में कभी-कभी अजीब ठहराव, रोबोट जैसी टोन और अप्राकृतिक पॉज सुनाई देता है। बातचीत के दौरान ऐसे बदलावों पर ध्यान दें।

कॉल करने वाले से कोई ऐसा सवाल पूछें जिसका जवाब सिर्फ आप दोनों को पता हो। जैसे बचपन का निकनेम, पालतू जानवर का नाम या कोई पुरानी याद।

परिवार के सभी सदस्य एक सीक्रेट सेफ वर्ड तय करें। इमरजेंसी कॉल आने पर सामने वाले से यह कोड पूछें। इससे फर्जी कॉल पहचानने में मदद मिलेगी।

कॉल काटकर अपने फोन में सेव पुराने नंबर पर खुद संपर्क करें। अनजान UPI आईडी पर पैसे न भेजें और सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट रखें।