अब AI नहीं रहेगा FREE, हर क्लिक पर लगेगा चार्ज

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा था कि आने वाले समय में AI एक बेसिक सर्विस बन जाएगा, यानी लोग जितना इस्तेमाल करेंगे, उतना ही पैसा देंगे।

AI कंपनी Anthropic ने अपने Claude AI की प्राइसिंग बदल दी है। अब एंटरप्राइज यूजर्स से फिक्स फीस के बजाय इस्तेमाल के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।

पहले कंपनी हर सीट के लिए 40 से 200 डॉलर तक चार्ज करती थी। अब कई सीट्स के लिए यह कीमत घटाकर 20 डॉलर कर दी गई है, लेकिन यूज के हिसाब से अलग से पैसा देना होगा।

यूजर्स को अब टोकन के हिसाब से भुगतान करना होगा, यानी जितना AI इस्तेमाल करेंगे, उतना ही खर्च बढ़ेगा। यह पेमेंट पहले से करनी होगी।

कंपनी ने API पर मिलने वाला 10-15% डिस्काउंट भी हटा दिया है। यानी अब डेवलपर्स और कंपनियों के लिए AI का इस्तेमाल थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

AI कंपनियां अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि कमाई पर भी ध्यान दे रही हैं। भारी खर्च के बीच अब कंपनियां नए तरीके से रेवेन्यू बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।