AI फोन में Circle to Search काफी काम का फीचर है। स्क्रीन पर दिख रही फोटो, प्रोडक्ट, जूते या कपड़े को घेरकर बिना ऐप बंद किए जानकारी खोज सकते हैं। एक फोटो में कई चीजें भी सर्च की जा सकती हैं।
कुछ AI फोन फोटो में मौजूद ऑब्जेक्ट को दूसरी जगह ले जाने, उसका आकार बदलने या फोटो के हिस्से को दोबारा तैयार करने की सुविधा देते हैं। हालांकि, हर बार इसका रिजल्ट बिल्कुल सही मिले, जरूरी नहीं है।
अलग भाषा बोलने वाले व्यक्ति से बातचीत में लाइव ट्रांसलेशन काफी मददगार हो सकता है। कुछ फोन रियल टाइम में भाषा बदल देते हैं। यात्रा के दौरान या दूसरी भाषा बोलने वाले लोगों से बातचीत में यह फीचर खासा उपयोगी है।
AI कॉल स्क्रीनिंग अनजान नंबर से आने वाली कॉल को समझने में मदद कर सकती है। कुछ फोन कॉल करने वाले से जानकारी लेकर कॉल की वजह बताते हैं। इससे जरूरी और बेवजह की कॉल पहचानना आसान हो सकता है।
मीटिंग, इंटरव्यू या क्लास की रिकॉर्डिंग को AI टेक्स्ट में बदल सकता है। कुछ फोन बातचीत का छोटा सार भी तैयार करते हैं। यह फीचर स्टूडेंट, पत्रकार और ऑफिस में काम करने वालों के लिए काफी उपयोगी है।
फोटो में पीछे कोई अनजान व्यक्ति या दूसरी चीज आ जाए तो AI उसे हटाने में मदद कर सकता है। फोन खाली जगह को खुद भरने की कोशिश करता है, जिससे अलग फोटो एडिटिंग ऐप की जरूरत कम हो सकती है।