AI Impact Summit 2026 में जुटेंगे दुनिया के टेक महारथी
दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का आयोजन होने जा रहा है। यह समिट 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में होगा। सरकारी जानकारी के मुताबिक, यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला बड़ा वैश्विक AI समिट है।
इस समिट में AI से जुड़ी पॉलिसी, रिसर्च, इंडस्ट्री ग्रोथ और पब्लिक एंगेजमेंट जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसका मकसद AI को जिम्मेदार और सबके लिए उपयोगी बनाने पर फोकस करना है।
समिट में सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, डेमिस हसाबिस, Anthropic के CEO Dario Amodei और Mistral AI के CEO Arthur Mensch जैसे बड़े नाम शामिल होंगे।
Nvidia के CEO, Microsoft के फाउंडर बिल गेट्स, Microsoft प्रसिडेंट ब्रैड स्मिथ, Adobe CEO शांतनु नारायण, Accenture CEO जूली स्वीट, Qualcomm CEO क्रिस्टियानो अमोन और Palo Alto Networks CEO निकेश अरोड़ा भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे।
Meta के पूर्व चीफ साइंटिस्ट Yann LeCun और मशहूर AI वैज्ञानिक Yoshua Bengio भी समिट में शामिल होंगे। Bengio को AI का गॉडफादर माना जाता है, जिससे इस इवेंट की अहमियत और बढ़ जाती है।
मुकेश अंबानी, Tata Sons चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन, Infosys के नंदन नीलेकणी और सलिल पारेख, Bharti Enterprises के सुनील भारती मित्तल, TCS CEO के. कृतिवासन और HCLTech की रोशनी नादर मल्होत्रा भी इस AI समिट में शामिल होंगे।