AI से शादी करना चाहते हैं कई लोग

आजकल लोग ऑफिस के ईमेल लिखवाने हों या रिलेशनशिप सलाह चाहिए हो, तुरंत AI चैटबॉट्स का सहारा लेते हैं। यह निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है।

अमेरिका के Ohio में अब लोग AI चैटबॉट्स से शादी करने की इच्छा जताने लगे हैं। इस पर स्थानीय समाज और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है।

Ohio के जनप्रतिनिधि Thaddeus Claggett ने AI और इंसानों की शादियों पर रोक लगाने का बिल पेश किया है। इस बिल पर फिलहाल विचार चल रहा है।

Claggett का कहना है कि अगर नियम स्पष्ट नहीं किए गए, तो भविष्य में चैटबॉट्स इंसानों की तरह अधिकार और नियंत्रण हासिल कर सकते हैं। उन्होंने फाइनेंशियल और व्यक्तिगत नियंत्रण का उदाहरण भी दिया।

कई लोग AI चैटबॉट्स के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं। कई बार ये चैटबॉट्स उनके इंसानी पार्टनर से ज्यादा संवेदनशील और समझदार साबित होते हैं।

हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोग चैटबॉट्स पर इंसानों से ज्यादा निर्भर हो गए हैं। इसलिए कानून बनाने और निगरानी रखने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।