हर वेबसाइट पर Cookies Accept करते हैं?

Cookies छोटी टेक्स्ट फाइलें होती हैं, जिन्हें वेबसाइट आपके ब्राउजर में सेव करती है। ये आपकी लॉगिन स्थिति, भाषा और शॉपिंग कार्ट की जानकारी याद रखती हैं।

हर वेबसाइट पर Accept All Cookies दबाने से गैर-जरूरी कुकीज भी चालू हो सकती हैं। इससे आपकी ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ी जानकारी इकट्ठा हो सकती है।

कुछ विज्ञापन कुकीज अलग-अलग वेबसाइटों पर आपकी ब्राउजिंग गतिविधियों को ट्रैक कर सकती हैं। इससे आपकी पसंद समझकर आपको उसी तरह के विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं।

वेबसाइट पर कुकीज चार तरह की होती हैं। एसेंशियल कुकीज जरूरी काम करती हैं, फंक्शनल सेटिंग्स याद रखती हैं, एनालिटिक्स आंकड़े जुटाती हैं और विज्ञापन कुकीज विज्ञापन दिखाती हैं।

Cookies का पॉपअप दिखने पर जल्दबाजी न करें। Manage Preferences या Customize विकल्प चुनें और गैर-जरूरी विज्ञापन व ट्रैकिंग कुकीज को बंद कर दें।

ऑनलाइन ट्रैकिंग कम करने के लिए ब्राउजर में थर्ड-पार्टी कुकीज ब्लॉक करें और पुरानी कुकीज हटाते रहें। जरूरी कुकीज चालू रखना उपयोगी हो सकता है।