3 Star और 5 Star AC में क्या अंतर है?

AC खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, उसकी Star Rating भी जरूर देखें। यही तय करती है कि आपका एयर कंडीशनर कितनी बिजली खर्च करेगा और हर महीने बिजली का बिल कितना आएगा।

भारत में BEE (Bureau of Energy Efficiency) AC की स्टार रेटिंग तय करता है। 5 Star AC कम बिजली में बेहतर कूलिंग देता है, जबकि 3 Star AC की बिजली खपत ज्यादा होती है।

अगर 1.5 टन 3 Star AC की बात करें, तो यह एक घंटे में करीब 1100 से 1200 वॉट बिजली खर्च करता है। वहीं 5 Star AC लगभग 800 से 900 वॉट बिजली की खपत करता है।

5 Star AC, 3 Star AC की तुलना में करीब 15% से 25% तक कम बिजली खर्च करता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर इससे बिजली के बिल में अच्छी बचत हो सकती है।

हालांकि 5 Star AC की कीमत 3 Star AC से लगभग 5,000 से 10,000 ज्यादा होती है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए यह अतिरिक्त खर्च भविष्य में बचत में बदल सकता है।

अगर आप रोज 2 से 4 घंटे AC चलाते हैं, तो 3 Star AC बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं 6 से 10 घंटे इस्तेमाल करने वालों के लिए 5 Star AC ज्यादा फायदेमंद और किफायती साबित होता है।