2024 में हुई 22,845 करोड़ की ठगी, जानिए बचने के तरीके
भारत में साइबर क्राइम के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। गृह मंत्रालय ने कहा है कि 2024 में लोगों से कुल 22,845 करोड़ की ठगी हुई है, जो 2023 के मुकाबले 206% ज्यादा है।
2023 में यह आंकड़ा 7,465 करोड़ था। ये आंकड़े बताते हैं कि ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।
गृह राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि NCRP और गृह मंत्रालय के तहत चल रहे CFCFRMS पर अब तक 36.40 लाख से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं।
NCRP पोर्टल को I4C द्वारा 2019 में शुरू किया गया था, जबकि CFCFRMS सिस्टम 2021 में फाइनेंशियल फ्रॉड की तुरंत रिपोर्टिंग और पैसों की हेराफेरी रोकने के लिए लॉन्च हुआ।
क्रिमिनल्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकार ने अब तक 9.42 लाख से ज्यादा सिम कार्ड और 2,63,348 IMEI नंबर ब्लॉक किए गए हैं।