Vivo-Oppo को टक्कर देगा Redmi का नया फोन

Redmi अब 12,000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कंपनी के इस फोन का मास प्रोडक्शन जल्द शुरू हो सकता है।

Redmi के अपकमिंग फोन में 14,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है। इसे अगले साल बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है।

Redmi ने इस साल जनवरी में 9,000mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 Max लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने Redmi Note 17 Pro Max को 10,000mAh बैटरी के साथ पेश किया।

कंपनी ने पिछले महीने पेरिस में Redmi K100 लॉन्च किया था। इसमें 10,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलती है। Redmi Turbo 6 Max को भी बड़ी बैटरी के साथ लाने की तैयारी है।

Vivo करीब 11,970mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है। इस बैटरी का मास प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। फोन को iQOO 16s नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo के 12,000mAh बैटरी वाले फोन की जानकारी भी सामने आई है। इसे चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर PNC110 के नाम से देखा गया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है।