Operation Sindoor के बीच स्मार्टफोन में बरतें ये 5 सावधानियां
आज हम आपको ऐसे जरूरी उपायों के बारे में बताएंगे, जिनका पालन करके आप अपनी सुरक्षा के साथ-साथ भारतीय सेना की भी मदद कर सकते हैं।
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने देशवासियों से आग्रह किया था कि वे किसी भी सैन्य टुकड़ी या सैन्य वाहनों की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें।
अगर युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो पाकिस्तान साइबर हमलों की गति बढ़ा सकता है। अनजान नंबर से आने वाले मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें।
सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाएं बहुत तेजी से फैलती हैं। तनावपूर्ण स्थितियों में ये अफवाहें दहशत और हंगामा पैदा कर सकती हैं।
GPS लोकेशन चालू होती है, तो आपकी गतिविधियों को रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकता है। इस तकनीक का उपयोग करके कोई भी आपकी लोकेशन पता कर सकता है।