क्या है Sachet App? जिसका PM Modi ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Sachet App का जिक्र किया, जो हर भारतीय स्मार्टफोन यूजर के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी को Sachet App डाउनलोड करने को कहा।
अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या है? और ये आपकी कैसे मदद कर सकता है? तो चलिए हम आपको इस ऐप के बारे में A से Z तक सब कुछ बताते हैं।
इस ऐप को NDMA ने लॉन्च किया है। Sachet एक मोबाइल ऐप है और इसे प्राकृतिक आपदाओं से बचने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।
जब भी देश के अलग-अलग इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका होती है, तो यह ऐप अलग-अलग भाषाओं में रियल-टाइम अलर्ट भेजता है।
यह ऐप Apple स्मार्टफोन और Android दोनों के लिए मौजूद है। फोन में Sachet App को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
और पढ़ें