स्मार्टफोन कंपनियां समय-समय पर अपने डिवाइस में सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहती हैं। आपको एक या दो महीने बाद अपने फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन मिलता है।
अगर आप भी सॉफ्टवेयर अपडेट करते समय कंफ्यूज हो जाते हैं कि सॉफ्टवेयर अपडेट करें या नहीं, तो यह जानकारी पढ़ें।
जब भी फोन में कोई सॉफ्टवेयर अपडेट आता है तो उसे डाउनलोड करना जरूरी होता है। कंपनियां अक्सर सॉफ्टवेयर अपडेट में बग्स को ठीक करती हैं।
फोन की सुरक्षा के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट में पैच दिए जाते हैं जो आपके फोन को हैकर्स और अन्य खतरों से बचाने में मदद करते हैं।
अगर फोन का सॉफ्टवेयर समय-समय पर अपडेट नहीं किया जाता है, तो आपका फोन आसानी से हैकर्स या अन्य खतरों का शिकार बन सकता है।