अब धूप में चार्ज होगा Lenovo का शानदार लैपटॉप

Lenovo ने MWC 2025 में अत्याधुनिक PC और AI-बेस्ड टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया है। इस इवेंट में कंपनी ने कई इनोवेटिव डिवाइस पेश किए हैं।

इस PC में Yoga Solar PC Concept, Yoga Pro 9i Aura Edition and IdeaPad Slim 3x शामिल हैं। Yoga Solar PC Concept लपटॉप इस इवेंट का मुख्य आकर्षण बना।

Lenovo के Yoga Solar PC Concept लैपटॉप में एक हाई-एफिशिएंसी वाला सोलर पैनल एकीकृत है, जो 24% ऊर्जा रूपांतरण दर के साथ आता है।

यह Back Contact Cell तकनीक का उपयोग करता है, जिसमें ग्रिडलाइन और माउंटिंग ब्रैकेट को सेल के पीछे स्थानांतरित कर दिया जाता है, जिससे अधिकतम सौर ऊर्जा अवशोषण की अनुमति मिलती है।

केवल 20 मिनट की धूप में चार्ज करने पर, यह लैपटॉप 1 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है, जो इसे एक टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल कंप्यूटिंग समाधान बनाता है।