Samsung Galaxy Ring अब मापेगी आपका टेंपरेचर

Samsung ने 2024 में Galaxy Ring लॉन्च किया था। इस छोटे से डिवाइस में स्मार्टवॉच के कई फीचर हैं। अब कंपनी इसमें नए फीचर जोड़ने जा रही है।

Galaxy Ringके नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल में तापमान मापने वाला फीचर हो सकता है। कंपनी रिंग के जरिए यूजर को अलर्ट करने के तरीके भी तलाश रही है।

Galaxy Ring के मौजूदा मॉडल में तापमान सेंसर है, लेकिन यूजर अपनी मर्जी से इसे चालू नहीं कर सकता। महिलाओं के शरीर का तापमान मापकर उनके मासिक धर्म चक्र का अनुमान लगाता है।

यूजर अपनी मर्जी से इस फंक्शन का इस्तेमाल कर सकता है। यह सेंसर रिंग के अंदर की तरफ लगाया जाएगा और इसकी रीडिंग सैमसंग हेल्थ ऐप पर दिखाई देगी।

आने वाले मॉडल में कंपनी वाइब्रेशन के जरिए यूजर को अलर्ट करने वाला फीचर भी जोड़ सकती है। यानी कि रिंग यूजर को वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट कर सकती है।