इन Android फोन में मिलेंगे 8 साल तक OS अपडेट

Qualcomm ने घोषणा की है कि Snapdragon 8 Elite मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित Android स्मार्टफोन को अब 8 साल तक लगातार Android सिस्टम और सुरक्षा अपडेट प्राप्त होंगे।

Qualcomm टेक्नोलॉजीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिस पैट्रिक ने कहा कि हम Snapdragon डिवाइसों पर नवीनतम Android OS अपग्रेड देने के लिए Google के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

इस लिस्ट में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स, Snapdragon 8 और Snapdragon 7 सीरीज के नए स्मार्टफोन्स और Android 15 के साथ लॉन्च होने वाले डिवाइस शामिल होंगे।

इससे पहले Samsung और Google अपने कुछ स्मार्टफोन्स के लिए 8 साल के अपडेट देने की घोषणा कर चुके हैं। इसमें Samsung Galaxy S24 सीरीज और Google Pixel 8 हैं।

Samsung Galaxy S23 सीरीज को 4 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया था।