नौकरी छोड़ कैसे बनें बॉस?

भारत के युवा अब सिर्फ अच्छी सैलरी वाली नौकरी नहीं चाहते। Gen Z में खुद का बिजनेस शुरू करने और अपना बॉस बनने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।

LinkedIn की नई रिसर्च के मुताबिक, 94% Gen Z और 90% मिलेनियल्स अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। करीब 70% Gen Z अगले 3 साल में बिजनेस या साइड हसल शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

आज सोशल मीडिया की मदद से छोटे कारोबारी भी आसानी से ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं। सर्वे में 74% भारतीयों ने माना कि सोशल मीडिया ने कस्टमर्स तक पहुंचना आसान कर दिया है।

AI भी कारोबार शुरू करने में मदद कर रहा है। सर्वे में शामिल 10 में से 9 से ज्यादा छोटे बिजनेस फाउंडर्स AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे नए प्रोडक्ट और सर्विस शुरू करना आसान हुआ है।

रिसर्च के मुताबिक, 56% भारतीय अपने तरीके से काम करने की आजादी चाहते हैं। वहीं 52% ज्यादा कमाई और 49% काम पर अपना कंट्रोल चाहते हैं। करीब 41% लोग दूसरों को रोजगार देना चाहते हैं।

भारत समेत 6 देशों के 12,000 लोगों को शामिल किया गया। इसके अलावा 6,000 बिजनेस फाउंडर्स और कारोबारियों पर अलग सर्वे किया गया।