नया Smart TV खरीदते समय कमरे का साइज और बैठने की दूरी जरूर देखें। छोटी जगह पर बड़ी स्क्रीन देखने में परेशानी दे सकती है। इसलिए पहले सही साइज चुनें।
4K TV के लिए बैठने की दूरी के हिसाब से स्क्रीन चुन सकते हैं। 5-6 फीट पर 43 इंच, 6-7.5 फीट पर 50 इंच और 7-9 फीट पर 55 इंच TV सही रहेगा।
छोटे बेडरूम के लिए Philips 8100 Series का 43 इंच TV अच्छा विकल्प है। इसमें 4K QLED स्क्रीन, Google TV, 30W स्पीकर और Dolby Atmos मिलता है। इसकी कीमत 29,999 है।
7 से 9 फीट की दूरी पर बैठकर TV देखते हैं, तो Samsung का 55 इंच मॉडल चुन सकते हैं। इसमें HDR10+, 4K Upscaling, 30W स्पीकर और तीन HDMI पोर्ट मिलते हैं। इसकी कीमत 42,990 है।
बड़े कमरे के लिए iFFALCON का 65 इंच TV अच्छा विकल्प है। इसमें Dolby Vision, Dolby Atmos और गेमिंग के लिए 120Hz मोड मिलता है। इसकी कीमत 39,999 है।
बड़ी स्क्रीन और बेहतर पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं, तो Xiaomi X Pro 65 देख सकते हैं। इसमें Dolby Vision, HDR10+, 120Hz Game Booster और 34W स्पीकर मिलते हैं। इसकी कीमत 56,999 है।