Logic ने अपना नया टैबलेट Neo X1 Pro पेश किया है। इसे खासतौर पर स्टूडेंट्स, टीचर्स और एजुकेशन संस्थानों के लिए तैयार किया गया है।
Logic Neo X1 Pro में 10.95 इंच की WUXGA IPS स्क्रीन मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-ग्लेयर फिनिश भी दी गई है।
इस टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसका वजन 520 ग्राम है और मोटाई 7.89mm है।
फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही डुअल स्पीकर, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और GPS का सपोर्ट है।
Logic Neo X1 Pro में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 17 पर चलता है।
Logic ने फिलहाल Neo X1 Pro की भारत में कीमत और बिक्री की तारीख नहीं बताई है। टैबलेट Space Grey कलर में आएगा।