करीब 13 साल के इंतजार के बाद GTA 6 भारत में 19 नवंबर को रात 12 बजे लॉन्च हो गया। गेम आते ही दुनियाभर के गेमर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
GTA 6 की लॉन्चिंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर खास पोस्ट शेयर किया। उनके पोस्ट में GTA 5 और GTA 6 के बीच 13 साल में बदले भारत को दिखाया गया।
लॉन्च के बाद GTA 6 को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। Metacritic पर 100 से ज्यादा क्रिटिक्स के रिव्यू के आधार पर इसे 99 स्कोर मिला है।
GTA 6 बनाने में भारत का भी बड़ा योगदान है। बेंगलुरु स्थित Rockstar India स्टूडियो के 1,600 से ज्यादा डेवलपर्स, आर्टिस्ट और इंजीनियर्स ने गेम की दुनिया, ग्राफिक्स और दूसरी बारीकियों पर काम किया है।
भारत में GTA 6 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 5,999 रुपये और अल्टीमेट एडिशन की कीमत 7,499 रुपये है। गेम 30 FPS पर लॉक है और इसे इंस्टॉल करने के लिए करीब 212GB स्टोरेज चाहिए।
GTA 6 में अब जेसन और लूसिया दो मुख्य किरदार हैं। रिश्ते खिलाड़ी के फैसलों से बदलेंगे। सोशल मीडिया से मिशन मिलेंगे, पुलिस ज्यादा सतर्क होगी और NPC पहले से ज्यादा समझदारी से प्रतिक्रिया देंगे।