सालों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दुनिया का सबसे चर्चित गेम GTA 6 जल्द लॉन्च होने जा रहा है। भारत में भी गेमर्स इसके लिए काफी उत्साहित हैं।
भारतीय गेमर्स के लिए GTA 6 19 नवंबर की रात 12 बजे से उपलब्ध होने की उम्मीद है। यानी 18 नवंबर की रात 12 बजते ही गेम खेल सकेंगे।
GTA 6 सबसे पहले न्यूजीलैंड में अनलॉक होगा। भारतीय समय के मुताबिक वहां 18 नवंबर शाम 4:30 बजे गेम लाइव होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में गेमर्स इसे खेल सकेंगे।
जापान और दक्षिण कोरिया में रात 8:30 बजे, ब्रिटेन में सुबह 5:30 बजे और अमेरिका के ईस्टर्न रीजन में सुबह 10:30 बजे गेम लॉन्च होगा।
GTA 6 के लिए करीब 212GB स्टोरेज की जरूरत बताई जा रही है। इसलिए गेम डाउनलोड करने से पहले अपने कंसोल में पर्याप्त जगह खाली कर लें।
शुरुआत में GTA 6 PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर उपलब्ध होगा। PC वर्जन की लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं हुई है। PC गेमर्स को इंतजार करना होगा।