Free में साफ करें Gmail स्टोरेज, अपनाएं 6 तरीके

क्या आपका Gmail बार-बार स्टोरेज फुल होने का अलर्ट दिखाता है? अब ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप मुफ्त में जगह खाली कर सकते हैं।

Google हर यूजर को 15GB मुफ्त स्टोरेज देता है। यह जगह Gmail, Google Drive और Google Photos के बीच साझा होती है, इसलिए तीनों की सफाई जरूरी है।

Gmail में बड़े साइज वाले ईमेल खोजने के लिए सर्च फिल्टर इस्तेमाल करें। गैरजरूरी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट वाले पुराने ईमेल हटाकर काफी जगह बचा सकते हैं।

Gmail के Promotions, Social और Updates सेक्शन में जाएं। यहां जमा पुराने ऑफर्स, न्यूजलेटर और गैरजरूरी ईमेल हटाएं। इससे इनबॉक्स साफ रहेगा और स्टोरेज भी बचेगा।

Google Drive में बड़ी और गैरजरूरी फाइलें हटाएं। Google Photos से पुरानी और डुप्लीकेट फोटो-वीडियो डिलीट करें। नई फोटो के लिए Storage Saver विकल्प भी चुन सकते हैं।

पुराने जरूरी ईमेल डिलीट करने से पहले उनका बैकअप बना लें। Gmail Backup जैसे टूल से ईमेल को PDF, PST या MSG फॉर्मेट में सुरक्षित रख सकते हैं।