Bayon vs Seltos: कौन सी SUV खरीदें?

Hyundai Bayon की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से 18.15 लाख रुपये है। वहीं, Kia Seltos की कीमत 11.25 लाख से 21.82 लाख रुपये तक जाती है।

लंबाई के मामले में Seltos, Bayon से 215mm ज्यादा लंबी है। इसकी चौड़ाई भी 20mm और ऊंचाई 25mm ज्यादा है। हालांकि, Bayon में 505 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

Hyundai Bayon को कंपनी ने 6 रंगों में पेश किया है। इनमें दो रंग ब्लैक रूफ और दो मैट फिनिश के साथ आते हैं। वहीं, Kia Seltos में ग्राहकों को रंगों के ज्यादा विकल्प मिलते हैं।

Bayon और Seltos के नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से 115PS पावर और 144Nm टॉर्क मिलता है। दोनों में 6-स्पीड मैनुअल और IVT विकल्प हैं। Seltos में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन भी मिलते हैं।

Seltos के टर्बो पेट्रोल इंजन से 160PS पावर और 253Nm टॉर्क मिलता है। वहीं डीजल इंजन 116PS पावर और 250Nm टॉर्क देता है। Hyundai जनवरी 2027 में Bayon का CNG वेरिएंट भी लॉन्च करेगी।

दोनों में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS और 6 एयरबैग मिलते हैं। Seltos में 10-वे ड्राइवर सीट और डुअल-जोन AC है, जबकि Bayon में बिल्ट-इन डैशकैम मिलता है।