Instagram ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Edits का डेस्कटॉप वर्जन macOS के लिए लॉन्च कर दिया है। अब Mac यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर आसानी से वीडियो एडिट कर सकेंगे।
Edits के Mac वर्जन में मल्टी-ट्रैक टाइमलाइन, कीफ्रेम कंट्रोल और ऑडियो वेवफॉर्म जैसे फीचर्स मिलेंगे। इनकी मदद से क्रिएटर्स वीडियो को ज्यादा आसानी और बारीकी से एडिट कर पाएंगे।
स ऐप में कलर व्हील्स, टोन कर्व्स, लॉग कन्वर्जन और अपनी LUTs इंपोर्ट करने का विकल्प मिलेगा। यूजर्स अपने पसंदीदा फॉन्ट और ऑडियो भी जोड़ सकेंगे।
Instagram Edits से यूजर्स बिना किसी वॉटरमार्क के 4K तक की क्वालिटी में वीडियो एक्सपोर्ट कर सकेंगे। खास बात यह है कि वीडियो को सीधे Instagram पर पोस्ट करने की सुविधा भी मिलेगी।
मोबाइल ऐप में सेव वीडियो, टेक्स्ट स्टाइल और दूसरे एसेट्स Mac पर भी सिंक होंगे। इसके अलावा Model Context Protocol (MCP) के जरिए AI एजेंट्स जोड़ने का विकल्प भी मिलेगा।
Instagram Edits का Mac वर्जन मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए Apple Silicon वाला Mac जरूरी है। M1 और नए प्रोसेसर सपोर्टेड हैं। फिलहाल Windows यूजर्स के लिए ऐप उपलब्ध नहीं है।