WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी एक नया फीचर ला रही है। इससे चैट के दौरान ही फोन की गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो के सुझाव दिखाई देंगे।
WhatsApp के नए फीचर का नाम Recent Media Suggestions है। इसकी मदद से हाल ही में सेव की गई फोटो और वीडियो सीधे चैट में दिखेंगे। यह फीचर Android और iOS पर टेस्ट हो रहा है।
इस फीचर में चैट बार के ऊपर नई मीडिया फाइल का थंबनेल दिख सकता है। दूसरे तरीके में कैमरा आइकन की जगह फोटो या वीडियो का थंबनेल दिखाई देगा।
Recent Media Suggestions में सिर्फ कैमरे से खींची गई फोटो नहीं दिखेंगी। इसमें स्क्रीनशॉट, डाउनलोड की गई इमेज और दूसरी ऐप से सेव किए गए वीडियो भी शामिल हो सकते हैं।
किसी फोटो या वीडियो के सुझाव पर टैप करने से WhatsApp का ड्रॉइंग एडिटर खुलेगा। यहां यूजर्स कैप्शन और स्टिकर लगा सकेंगे। बिना आपकी मंजूरी के कोई फाइल अपने आप शेयर नहीं होगी।
अगर आपको चैट में बार-बार फोटो और वीडियो के सुझाव नहीं चाहिए, तो इसे बंद कर सकते हैं। इसके लिए Settings में Chats और फिर Recent Media Suggestions पर जाएं। यहां टॉगल बंद कर दें।