Noise के नए ईयरबड्स लॉन्च, जानें फीचर

Noise ने Gaana के साथ मिलकर Buds R1 Gaana Edition लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स के साथ खरीदारों को एक साल का Gaana Plus सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।

Noise Buds R1 Gaana Edition की कीमत 1,399 रुपये रखी गई है। इन्हें Noise की आधिकारिक वेबसाइट, Gaana की वेबसाइट और ऐप से खरीदा जा सकता है।

इन ईयरबड्स को चार रंगों में पेश किया गया है। इनमें माचा ग्रीन, मैट ब्लैक, स्नो व्हाइट और स्पेशल ब्लू कलर शामिल हैं।

Noise Buds R1 में 11mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इनमें ENC और क्वाड माइक्रोफोन्स मिलते हैं, जो कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद करते हैं।

कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स 40 घंटे तक चलते हैं। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 120 मिनट तक म्यूजिक सुन सकते हैं।

यरबड्स के साथ 799 रुपये कीमत वाला एक साल का Gaana Plus सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इससे एड-फ्री म्यूजिक, ऑफलाइन डाउनलोड और HD ऑडियो स्ट्रीमिंग का फायदा मिलेगा। दोनों कंपनियां 2026 के अंत तक 2.5 मिलियन ग्राहकों तक पहुंचना चाहती हैं।