इस हफ्ते 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च

Infinix GT 50 Pro में Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 144Hz AMOLED स्क्रीन और HydroFlow लिक्विड कूलिंग मिलेगी। इसमें 6,500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 12GB तक RAM होगी।

iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5, Q3 गेमिंग चिप और एक्टिव कूलिंग फैन मिल सकता है। इसमें 185Hz OLED स्क्रीन, 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग होगी।

Huawei Pura 90 Plus में 12GB तक RAM और 1TB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। लीक के अनुसार, इसमें 6.8 इंच की 1.5K स्क्रीन और 50MP मेन कैमरा हो सकता है।

Huawei Enjoy 100, Enjoy 100 Pro और Pro Max चीन में पेश होंगे। Enjoy 100 में 128GB और 256GB स्टोरेज, जबकि Pro मॉडल में 512GB तक स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है।

Samsung W27 एक नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन होगा। लीक के मुताबिक, इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy, 5,000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 200MP मेन कैमरा मिल सकता है।

Vivo Y600 की सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh Blue Ocean बैटरी होगी। इसमें 50MP कैमरा, 6.83 इंच स्क्रीन, Dimensity 7300e प्रोसेसर और 44W चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।