आपके Google Account में निजी फोटो, फाइलें और ईमेल मौजूद हैं। जानिए कैसे चेक करें कि आपका अकाउंट किन डिवाइस में लॉगिन है और जानकारी सुरक्षित रखें।
ब्राउजर में myaccount.google.com खोलें और लॉगिन करें। Security सेक्शन में Your Devices पर जाएं, फिर Manage all devices पर क्लिक करके डिवाइस की लिस्ट देखें।
फोन में Gmail या Google ऐप खोलें। प्रोफाइल फोटो पर टैप करके Manage your Google Account चुनें। Security में जाकर Your Devices और Manage all devices खोलें।
Gmail के Sent फोल्डर में अनजान ईमेल, Drive में अजीब फाइलें या पासवर्ड रीसेट के मैसेज दिखें, तो अकाउंट की सुरक्षा जरूर जांचें।
लिस्ट में अनजान फोन या कंप्यूटर दिखे, तो उसकी जानकारी जांचें और जरूरत पड़ने पर Sign out करें। फिर पासवर्ड बदलें और 2-Step Verification चालू करें।
Recovery Email, Recovery Phone और थर्ड-पार्टी ऐप्स की जांच करें। Recent Security Events और Security Checkup से संदिग्ध गतिविधियां देखें और अनजान ऐप्स की पहुंच हटाएं।