Royal Enfield Flying Flea C6 कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,79,000 रुपये है। BaaS प्रोग्राम के साथ इसे 1,99,000 रुपये पर खरीदा जा सकता है।
Royal Enfield Flying Flea C6 में 3.91kWh की बैटरी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 154 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि Flying Flea C6 महज 3.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Royal Enfield Flying Flea C6 को चार्ज करने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसकी बैटरी को 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 65 मिनट लगते हैं।
Royal Enfield Flying Flea C6 पहले केवल बेंगलुरु में उपलब्ध थी। अब कंपनी ने इसे हैदराबाद में पेश किया है। यूरोप के बार्सिलोना, लंदन, पेरिस, बर्लिन और रोम में भी यह बाइक मिलती है।
Flying Flea C6 में 260mm का फ्रंट और 220mm का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें डुअल-चैनल ABS के तीन सेंसिटिविटी विकल्प, स्विचेबल रियर ABS और 207mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।