WhatsApp पर बिना टाइप किए कैसे भेजें जवाब

क्या आप भी दिनभर मैसेज का जवाब देते रहते हैं? अब WhatsApp Business के ऑटो-रिप्लाई फीचर से आपकी गैरमौजूदगी में भी लोगों को अपने आप जवाब मिल सकता है।

ऑटो-रिप्लाई की सुविधा सामान्य WhatsApp में नहीं, बल्कि WhatsApp Business ऐप में मिलती है। इसे Play Store या App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Business खोलें और ऊपर 3 बिंदुओं पर टैप करें, फिर Business Tools में जाएं। यहां Away Message या Greeting Message चुनें। जरूरी सेटिंग करें और अपना तैयार जवाब लिखकर सेव कर दें।

iPhone में WhatsApp Business खोलकर Settings पर जाएं। फिर Business Tools में Away Message चुनें। Send Away Message चालू करें और अपना जवाब लिखें। इसके बाद समय और संपर्क चुनकर Save दबा दें।

Greeting Message नए संपर्क करने वाले लोगों के स्वागत में भेजा जाता है। वहीं, Away Message तब काम आता है, जब आप उपलब्ध नहीं होते। आप चाहें तो दोनों फीचर एक साथ भी चालू रख सकते हैं।

कुछ चुनिंदा बिजनेस अकाउंट्स में Meta Business Agent का विकल्प भी मिलता है। Tools में AI Agent खोजें और निर्देशों के मुताबिक सेटअप करें। यह सुविधा सीमित देशों में उपलब्ध है।