कम बजट में अब सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि 120Hz डिस्प्ले, 5G, बड़ी बैटरी और Android 16 भी जरूरी हैं। Redmi 17C, Poco M8x 5G और OnePlus N6x इसी सेगमेंट में मुकाबला कर रहे हैं।
Redmi 17C और Poco M8x 5G की शुरुआती कीमत 20,999 है। OnePlus N6x की कीमत 18,999 से शुरू होती है। इसका 4GB+128GB मॉडल 20,999 में मिलता है।
Redmi 17C और Poco M8x 5G में 6.9 इंच HD+ LCD स्क्रीन है। OnePlus N6x में 6.8 इंच HD+ LCD मिलता है। तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और IP64 रेटिंग है।
Redmi 17C में 6,000mAh बैटरी और 33W चार्जिंग है। Poco M8x 5G में सबसे बड़ी 7,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है। OnePlus N6x में 7,000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग है।
Redmi 17C में Dimensity 6300 5G चिपसेट और 50MP+8MP कैमरा है। Poco में Snapdragon 4 Gen 5 और 50MP+2MP कैमरा मिलता है। OnePlus में Dimensity 6360 Apex और 13MP+5MP कैमरा है।
OnePlus N6x कम कीमत में अच्छा विकल्प है। Redmi 17C बैटरी, डिस्प्ले और कैमरे का संतुलन देता है। वहीं, Poco M8x 5G बड़ी 7,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग के साथ आगे निकलता है।