Amazon Sale में सस्ता मिल रहा iPhone 16

Amazon की 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली फेस्टिव सीजन सेल में iPhone 16 कम कीमत पर मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 71,999 रुपये रखी गई है, जो मौजूदा कीमत से काफी कम है।

Apple ने iPhone 16 को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। बाद में इसकी कीमत 10,000 रुपये बढ़कर 89,900 रुपये हो गई। अब सेल में यह फिर सस्ता मिलेगा।

Amazon सेल में iPhone 16 की 71,999 रुपये वाली कीमत बैंक और कूपन डिस्काउंट के बाद है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके कीमत और कम की जा सकती है। नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध होगी।

iPhone 16 तीन स्टोरेज विकल्पों 128GB, 256GB और 512GB में आता है। इसमें 6.1 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले, Dynamic Island और A18 Bionic चिपसेट दिया गया है।

iPhone 16 के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मुख्य OIS कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

iPhone 16 में Apple Intelligence AI फीचर्स मिलते हैं। फोन iOS 18 पर चलता है और USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और MagSafe का सपोर्ट भी दिया गया है।