1 अक्टूबर से AC, LED TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान महंगे हो सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों और प्रोडक्ट के हिसाब से कीमतों में करीब 3 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है।
फेस्टिव सीजन में AC खरीदना महंगा पड़ सकता है। AC की कीमतों में 5 से 8 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। LED TV भी 3 से 7 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं।
AC और TV के अलावा फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। इनकी कीमतों में करीब 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Blue Star, Godrej Appliances, Haier, Daikin और Super Plastronics जैसी कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं। अलग-अलग कैटेगरी में करीब 4 से 10 फीसदी तक दाम बढ़ाने की घोषणा की गई है।
LG और Bosch Home Comfort ने AC की कीमतों में करीब 5 फीसदी बढ़ोतरी की है। Bosch Home Comfort भारत में Hitachi ब्रांड के एयर-कंडीशनर बेचती है।
कॉपर, स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक की लागत बढ़ी है। Freight और Shipping Cost भी बढ़ी है। हालांकि, कुछ दुकानों में पुराना स्टॉक बचा हो तो सामान पुरानी कीमत पर मिल सकता है।