भारत में Apple Pay की एंट्री, पेमेंट होगा आसान

करीब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद Apple ने भारत में Apple Pay लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, यह सर्विस Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड के साथ शुरू हुई है।

Apple Pay से दुकानों पर कार्ड निकाले बिना पेमेंट किया जा सकेगा। iPhone, iPad और Apple Watch को NFC वाले PoS मशीन पर टैप करके भुगतान किया जा सकता है।

Apple Pay में NFC वाले PoS पर डिवाइस टैप करते ही पेमेंट हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, हर बार अलग से PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी।

Apple Pay में आपका असली कार्ड नंबर डिवाइस या Apple के सर्वर पर सेव नहीं होता। इसकी जगह Device Account Number (DAN) बनाया जाता है, जो Secure Element में सुरक्षित रहता है।

Apple के मुताबिक, Apple Pay से हुए ट्रांजैक्शन की जानकारी कंपनी अपने पास स्टोर नहीं करती। पेमेंट की जानकारी यूजर, दुकानदार और बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी के बीच रहती है।

Axis Bank का Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड Apple Pay में जोड़ सकते हैं। Apple Wallet खोलकर ‘+’ दबाएं और निर्देशों का पालन करें। फिलहाल सर्विस Axis Bank कार्ड से शुरू हुई है।