LG ने बढ़ाए AC के दाम, जानें नई कीमत

त्योहारी सीजन से पहले LG Electronics ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी भारत में एयर कंडीशनर की कीमतें 1 अक्टूबर से 5 से 7 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है।

LG Electronics India ने साफ किया है कि फिलहाल दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला नहीं हुआ है। कंपनी रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, AC और टीवी बेचती है।

कंपनी ने कीमत बढ़ाने की कोई खास वजह नहीं बताई है। हालांकि, इंडस्ट्री में तांबा, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड डेरिवेटिव की बढ़ती लागत से कंपनियों पर दबाव बढ़ा है।

कई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां 1 अक्टूबर से 5 से 8 फीसदी तक कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। कुछ कंपनियां वॉशिंग मशीन, फ्रिज और LED टीवी भी महंगे कर सकती हैं।

Blue Star, Godrej Appliances, Haier, Daikin और Super Plastronics ने अलग-अलग कैटेगरी में 4 से 10 फीसदी तक कीमत बढ़ाने की घोषणा या पुष्टि की है।

Amazon और Flipkart ने अपनी बड़ी फेस्टिव सेल की तारीखें घोषित कर दी हैं। ऐसे में त्योहारी खरीदारी के बीच बढ़ी कीमतें आम लोगों के घरेलू बजट पर असर डाल सकती हैं।