Google और YouTube फ्री क्यों हैं ?

हम रोज Google पर जानकारी खोजते हैं और YouTube पर वीडियो देखते हैं। ज्यादातर सेवाएं मुफ्त हैं फिर भी Google अरबों रुपये कमाता है। कंपनी की सबसे बड़ी कमाई विज्ञापनों से होती है, इसके अलावा कई दूसरे रास्ते भी हैं।

Google की शुरुआत 1998 में हुई थी और इसकी पैरेंट कंपनी Alphabet Inc. है। 2025 में Google की सालाना कमाई करीब 402.83 अरब डॉलर रही। कंपनी की रोजाना कमाई करीब 6,700 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Google की कमाई का करीब 80 फीसदी हिस्सा विज्ञापनों से आने की बात कही जाती है। सर्च में Sponsored Ads और YouTube वीडियो के बीच दिखने वाले विज्ञापनों के लिए कंपनियां भुगतान करती हैं। यही Google के बड़े कमाई स्रोतों में शामिल हैं।

Google AdSense की मदद से दूसरी वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर Google के विज्ञापन दिखते हैं। कंपनी का सिस्टम तय करता है कि किस यूजर को कौन-सा विज्ञापन दिखाना है।

Google Workspace में Gmail, Sheets, Meet, Chat और Slides जैसी सेवाएं हैं। कंपनियां इनका इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करती हैं। Google Cloud डेटा स्टोरेज, कंप्यूटिंग और दूसरी सुविधाएं देता है।

Google Pixel स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स जैसे डिवाइस बेचता है। Play Store पर ऐप्स और डिजिटल कंटेंट की खरीदारी से भी कंपनी को हिस्सा मिलता है। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन सेवाएं भी Google की कमाई का जरिया हैं।