Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स

फेस्टिव सीजन से पहले Hyundai Motor India ने नई Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 11 हजार देकर इसे Hyundai डीलरशिप या कंपनी की ऑनलाइन साइट से बुक कर सकते हैं।

Hyundai Bayon को पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाएगा। इसमें मैनुअल और IVT गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इंजन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

कंपनी ने अभी इंजन डिस्प्लेसमेंट, पावर, टॉर्क और फ्यूल-एफिशिएंसी के आंकड़े नहीं बताए हैं। उम्मीद है कि Bayon को 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ उतारा जा सकता है।

Bayon के खास फीचर्स में इन-बिल्ट जेनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट शामिल हो सकता है। यह कार और यात्रियों के बीच ज्यादा नेचुरल बातचीत को सपोर्ट करेगा। SUV ग्लोबल K एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

Hyundai के अनुसार, Bayon का आर्किटेक्चर 5-स्टार भारतीय सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग और ADAS समेत व्यापक असिस्टिव सिस्टम मिल सकता है।

Bayon में H-Edge LED DRLs, ज्योमेट्रिक व्हील आर्च, स्कल्प्टेड बोनट, रैप-अराउंड लोअर क्लैडिंग और ब्रिज-स्टाइल रूफ रेल्स मिलेंगे। इसे Venue से ऊपर और Creta से नीचे पोजिशन किया जाएगा।