ChatGPT इस्तेमाल करने वालों के लिए OpenAI ने नया Privacy Center शुरू किया है। इसका मकसद Privacy से जुड़े अलग-अलग कंट्रोल्स को एक जगह समझाना और संबंधित सेटिंग्स तक सीधे पहुंच आसान बनाना है।
Privacy Center खोलने से आपकी मौजूदा Privacy सेटिंग्स में अपने आप कोई बदलाव नहीं होगा। आपकी कोई चैट या अन्य डेटा भी अपने आप डिलीट नहीं होगा। फीचर्स Plan, Region, Account और Workspace पर निर्भर कर सकते हैं।
Privacy Center को तीन हिस्सों में बांटा गया है। इनमें Personalised chats and ads, Chat privacy और Data use and access शामिल हैं। यहां अलग-अलग Privacy फीचर्स की जानकारी और संबंधित सेटिंग्स तक पहुंच मिलेगी।
Personalised chats and ads सेक्शन में Memory, Personalised Chats, Ads, Data Use, Apps और Account Security से जुड़े ऑप्शन मिलेंगे। किसी Chat को डिलीट करने से उससे सेव Memory अपने आप डिलीट नहीं होती।
Chat privacy सेक्शन में Temporary Chat की जानकारी और उसे शुरू करने का विकल्प मिलेगा। Data Use And Access में Apps, Plugins, मॉडल सुधार के लिए डेटा इस्तेमाल और डेटा Export या Delete करने के विकल्प होंगे।
Web पर Account Menu खोलकर Help में Privacy Center चुनें। iPhone और Android में Settings के बाद Privacy Center मिलेगा। यह Free, Go, Plus, Pro और Business अकाउंट्स के लिए Web पर उपलब्ध है।