BGMI खिलाड़ियों के लिए नया रिडीम कोड आया है। इसमें सीक्रेट लिगेसी बैकपैक मुख्य रिवॉर्ड है। पुराने चमड़े, डिजाइन वाले बकल और खास निशान वाला यह बैकपैक लेवल 1, 2 और 3 में मिलेगा।
क्राफ्टन इंडिया ने कुल 50 रिडीम कोड जारी किए हैं। इनके जरिए बैकपैक के अलावा स्किन, आउटफिट और UC यानी अननोन कैश जैसे कई इन-गेम रिवॉर्ड पाने का मौका मिलेगा।
ये BGMI रिडीम कोड 25 सितंबर 2026 तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हर कोड को अधिकतम 10 खिलाड़ी ही रिडीम कर पाएंगे, इसलिए कोड पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे।
एक खिलाड़ी एक दिन में सिर्फ एक कोड रिडीम कर सकता है। एक ही कोड को एक अकाउंट पर दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। गेस्ट अकाउंट वाले खिलाड़ी भी इसका फायदा नहीं ले पाएंगे।
कोड सफलतापूर्वक रिडीम होने के बाद रिवॉर्ड इन-गेम मेल के जरिए अकाउंट में भेजा जाएगा। खिलाड़ियों को मेल में मिले रिवॉर्ड को तय समय में क्लेम करना होगा, वरना मेल एक्सपायर हो जाएगा।