Earbuds गेमिंग, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉल में भी इनका इस्तेमाल होता है। 2500 रुपये तक के बजट में ANC, बेहतर कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी वाले कई विकल्प हैं।
करीब 2,000 रुपये में OnePlus Nord Buds 3R अच्छा विकल्प है। इसमें Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। म्यूजिक, वीडियो और रोजाना कॉलिंग के लिए यह मॉडल उपयोगी हो सकता है।
Realme Buds T310 की कीमत करीब 2,100 रुपये है। इसमें Bluetooth 5.4 और Active Noise Cancellation मिलता है। ANC आसपास का शोर कम करता है।
CMF Buds 2a की कीमत करीब 2,200 रुपये है। इसमें ANC, Bluetooth 5.4 और माइक्रोफोन मिलता है। वहीं, boAt Nirvana Ion ANC करीब 2,000 रुपये में Bluetooth 5.2, ANC और माइक्रोफोन देता है।
करीब 999 रुपये में Noise Buds N1 किफायती विकल्प है। इसमें Bluetooth 5.3 और माइक्रोफोन मिलता है। कम कीमत में यह वायरलेस डिजाइन का फायदा देता है और रोजाना इस्तेमाल के लिए काम आ सकता है।
Earbuds खरीदते समय सिर्फ फीचर्स और कीमत न देखें। आरामदायक और हल्के मॉडल चुनें, ताकि लंबे समय तक पहनने पर कानों में दर्द न हो।