पैसा बचाने और बढ़ाने के 9 गोल्डन रूल्

Rule of 72 की मदद से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका पैसा कितने साल में दोगुना हो सकता है। इसके लिए 72 को ब्याज दर से भाग दें। जो संख्या आएगी, वह अनुमानित समय बताएगी।

महंगाई आपके पैसों की खरीदने की क्षमता कम करती है। Rule of 70 से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महंगाई की वजह से पैसे की वैल्यू कितने साल में आधी हो सकती है।

रिटायरमेंट के बाद बचत को लंबे समय तक चलाने के लिए 4 Percent Rule मददगार माना जाता है। इसके अनुसार आप हर साल अपनी कुल रिटायरमेंट बचत का करीब 4% निकाल सकते हैं।

अपनी कमाई को सही तरीके से बांटने के लिए 50-30-20 Rule इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 50% पैसा जरूरतों पर, 30% शौक और लाइफस्टाइल पर और 20% बचत व निवेश के लिए रखा जाता है।

मुश्किल वक्त के लिए कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर Emergency Fund रखना चाहिए। इससे नौकरी जाने या अचानक बड़े खर्च की स्थिति में मदद मिलती है। साथ ही कोशिश करें कि आपकी EMI आपकी मासिक इनकम के 40% से ज्यादा न हो, ताकि कर्ज का बोझ नियंत्रण में रहे।