Crypto Wallet चुनते समय पहले उसकी अच्छी तरह जांच करें। ओपन-सोर्स और नॉन-कस्टोडियल वॉलेट को प्राथमिकता दें। सिक्योरिटी ऑडिट और यूजर रिव्यू देखकर ही फैसला करें।
अपने Crypto Wallet के लिए मजबूत और यूनिक Password बनाएं। Password Generator की मदद से लंबे और रैंडम पासवर्ड बनाएं, ताकि हैकर्स के लिए उन्हें तोड़ना मुश्किल हो।
Wallet में Two-Factor Authentication चालू रखें। इससे Password पता चलने के बाद भी अकाउंट में जाने के लिए दूसरी पहचान जरूरी होगी। OTP, स्मार्टफोन, बायोमेट्रिक या USB Key जैसी सुरक्षा इसमें मदद कर सकती है।
Private Key आपके Crypto Wallet और फंड तक पहुंच की सबसे जरूरी जानकारी है। इसे किसी के साथ शेयर न करें। बेहतर सुरक्षा के लिए इसे ऑफलाइन रखें। Hardware Wallet या एन्क्रिप्टेड बाहरी ड्राइव इस्तेमाल कर सकते हैं।
Private Key खोने पर Crypto Wallet के फंड तक पहुंच हमेशा के लिए खत्म हो सकती है इसलिए इसका सुरक्षित Backup जरूर रखें। अलग और सुरक्षित जगहों पर Backup रखना बेहतर है।
Crypto Wallet का Software हमेशा अपडेट रखें। नए अपडेट में डेवलपर्स सुरक्षा खामियों को ठीक करते हैं। पुराने Software में मौजूद कमजोरियों का फायदा Hackers उठा सकते हैं।